फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   change in uttarakhand board answer sheet

इस बार नए लुक में दिखेंगी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं, ये होगा बदलाव

Wed, 25 Jul 2018 05:52 PM IST
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Wed, 25 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
change in uttarakhand board answer sheet
डेमो - फोटो : डेमो

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव कर रहा है। इस बदलाव के तहत उत्तर पुस्तिका का लुक आकर्षक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुस्तिका के अंतिम पेज पर अंकित महत्वपूर्ण निर्देश अब दूसरे पेज पर होंगे। पुस्तिकाओं की साइज भी बढ़ाने की तैयारी है। 

उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की साइज वर्तमान में 30 सेमी. लंबा और 21 सेमी चौड़ा है। बोर्ड इनकी लंबाई चार से पांच सेमी बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन

इस बार करीब 22 लाख उत्तर पुस्तिकाएं छापीं जा रही हैं

change in uttarakhand board answer sheet
एग्जाम - फोटो : SELF

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक कई परीक्षार्थी पुस्तिका के अंतिम पेज पर अंकित निर्देशों को नहीं पढ़ पाते। ऐसे में इस बार इन निर्देशों को दूसरे पेज पर रखने पर विचार किया जा रहा है। यदि परीक्षार्थी निर्देशों को पढ़ेंगे तो उन्हें परीक्षा देने में आसानी होगी और वे कॉपी में लिखते समय गलती नहीं करेंगे। इसके अलावा कॉपी की साइज बढ़ने से बच्चों को दूसरी कॉपी लेने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। 

इस बार करीब 22 लाख उत्तर पुस्तिकाएं छापीं जा रही हैं, जो पिछले साल की अपेक्षा एक लाख अधिक हैं। पिछली बार बोर्ड परीक्षा में 2,81,826 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इस बार छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए अभी से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं को छपवाने की तैयारी है।  

उत्तर पुस्तिका के अंतिम पेज पर अंकित निर्देशों को अब दूसरे पेज पर छापा जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है, जल्द ही उत्तर पुस्तिकाएं छापने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
- बीएमएस रावत, संयुक्त सचिव उत्तराखंड बोर्ड रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed