फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   change in government group c exam educational qualification

इस नई शर्त से बढ़ी सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं की टेंशन

Mon, 30 Oct 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
change in government group c exam educational qualification
40 अभ्यर्थियों की ओर से आयोग को प्राप्त हो चुकी है आपत्ति - फोटो : demo pic

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए ये खबर चिंता बढ़ा देने वाली है। अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की इस शर्त ने अभ्यर्थियों  के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

विज्ञापन


समूह ‘ग’ की वैयक्तिक सहायक पद की भर्ती में ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की शर्त ने 73 अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। लिखित परीक्षा में चयनित होने के बाद संबंधित विभाग बिना कंप्यूटर डिप्लोमा के नियुक्ति देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन निरस्त करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। इसमें 40 अभ्यर्थियों की ओर से आपत्ति आयोग को प्राप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थे

change in government group c exam educational qualification
govt job
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई, ग्रामीण निर्माण व अन्य विभागों में रिक्त 120 वैयक्तिक सहायकों की भर्ती कराई।

जिसमें सिंचाई व ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता मांगी थी। कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करते समय सिंचाई व ग्रामीण निर्माण विभाग के लिए विकल्प भरा, जबकि उनके पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं है।

इन पदों के लिए आयोग ने वर्ष 2015 में विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थे। सिंचाई विभाग में रिक्त 54 और ग्रामीण निर्माण विभाग ने 16 रिक्त पदों के लिए ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता मांगी थी।
 

73 अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं

change in government group c exam educational qualification
computer diploma
वर्ष 2016 में आयोग ने लिखित परीक्षा कराई। इसमें 317 अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी परीक्षा के लिए चयनित किया गया। स्टेनोग्राफी परीक्षा मैरिट के आधार 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें 73 अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं है।

जबकि आवेदन में सिंचाई विभाग व ग्रामीण निर्माण के लिए विकल्प दिया है। कंप्यूटर डिप्लोमा न होने पर संबंधित विभाग चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए तैयार नहीं है। इस पर आयोग ने अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया। 

ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर आयोग के समक्ष अभी तक 40 अभ्यर्थियों ने अपना पक्ष रखा है। अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर डिप्लोमा न होने और आवेदन के दौरान गलत विकल्प भरने से संबंधित तर्क दिए हैं। अभ्यर्थियों की ओर से रखने गए पक्ष पर आयोग 31 अक्तूबर के बाद विचार करेगा।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed