Uttarakhand News: कैबिनेट पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन, अब ग्रेड नहीं लगेगा
राजकीय पशुचिकित्सालय, रोग अनुसंधान प्रयोगशाला व राजकीय पशुधन प्रक्षेत्रों, निदेशालय व अपर निदेशक कार्यालयों में अधिकारियों के पदनाम कार्य के अनुरूप थे। अब ग्रेड-1 की जगह वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी और ग्रेड-2 की जगह पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली में संशोधन कर पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन किया है। अब पदनाम में ग्रेड-एक व दो नहीं लगेगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी का पदनाम उप निदेशक होगा।
उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2021 में पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदनाम पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 और पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-1 थे। राजकीय पशुचिकित्सालय, रोग अनुसंधान प्रयोगशाला व राजकीय पशुधन प्रक्षेत्रों, निदेशालय व अपर निदेशक कार्यालयों में अधिकारियों के पदनाम कार्य के अनुरूप थे।
ये भी पढ़ें...Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत
अब ग्रेड-1 की जगह वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी और ग्रेड-2 की जगह पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम होगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी उप निदेशक के समकक्ष होगा। ब्यूरो