{"_id":"6acd765e94129754f267d16ddd197ee8","slug":"change-in-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी में हुआ फेर-बदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी में हुआ फेर-बदल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jan 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदों में फेर-बदल किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'
रणबीर चौधरी को प्रदेश संयोजक, आशा रानी कपूर को सह संयोजक, राजेश शर्मा सचिव, सतीश शर्मा कोषाध्यक्ष, उमेश तिवारी प्रवक्ता और टीका प्रसाद उनियाल को गढ़वाल मंडल के संयोजक का पदभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला
विज्ञापन
बैठक के बाद संयोजक चौधरी और सचिव शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के धरने के समर्थन में उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शहर में जिला संयोजक संजय भट्ट ने गांधी पार्क में धरना दिया।
पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?
उन्होंने बताया कि आप में निशुल्क सदस्यता दी जा रही है। सदस्यता अभियान 26 जनवरी तक चलेगा।
पढ़ें, अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द
इस मौके आशा रानी कपूर ने बताया कि बहुत से जबरदस्ती खुद को आप का पदाधिकारी बताकर कहीं झाड़ू लगाने और कहीं कुछ कार्यक्रम कर रहे थे। स्थिति अब स्पष्ट हो गई है।