फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lunar Eclipse 2023 Chardham Temple Doors Closed due to Chandra Grahan Sutak Kaal, Uttarakhand News in Hindi

Chandra Grahan 2023: बंद हुए चारधाम के कपाट, सूतक काल से पहले की गई शाम की आरती, कल ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे

Sat, 28 Oct 2023 04:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Oct 2023 04:26 PM IST
सार

ग्रहण आज रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया।  29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्म मुहूर्त  में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  पूजाएं संपन्न होंगी। 

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2023 Chardham Temple Doors Closed due to Chandra Grahan Sutak Kaal, Uttarakhand News in Hindi
चंद्रग्रहण: बदरीनाथ धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंद्रग्रहण के चलते शनिवार को बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए गए। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर भी बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न होंगी। 
विज्ञापन


Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, स्वर्गाश्रम में करेंगे द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई की गई। दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला गया और सांयकालीन आरती की गई। इसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए। जो कि अब रविवार को खोले जाएंगे।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। शाम को होने वाली आरती भी चार बजे से पहले कर ली गई। बताया कि चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed