{"_id":"6ad4bb34760ffb306d05a875","slug":"chandigarh-and-punjab-won-their-matches-in-volleyball-vikas-nagar-news-c-39-1-rks1005-137645-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वॉलीबाल में चंडीगढ़ और पंजाब ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वॉलीबाल में चंडीगढ़ और पंजाब ने जीते मुकाबले
Sun, 18 Oct 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
- लखवाड़ में तीन दिवसीय दशहरा मेला व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। ग्राम लखवाड़ में तरुण संघ खत लखवाड़ के माध्यम से 85वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय दशहरा पर्यटन मेला, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रविवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन वॉलीबाल मुकाबलों में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ व पंजाब की टीम ने जीत हासिल की।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज लखवाड़ के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर आयोजित हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के 40 वर्ष आयु वर्ग के पहले राउंड में चंडीगढ़ की टीम ने पांवटा साहिब को लगातार दो सेटों में 25-23 और 25-22 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में पंजाब की टीम ने रायवाला, देहरादून को 25-20 और 25-23 से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इस अवसर पर तरुण संघ के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह चौहान, दिनेश चौहान, पुनीत चौहान, अजय नेगी, विजयपाल सिंह, सुमित चौहान, ऋतिक चौहान, गौरव चौहान, दिनेश नेगी, विनय चौहान आदि उपस्थित रहे।