{"_id":"4c302fb8228e8334a4a1764a0d955a51","slug":"champion-can-be-taken-away-from-the-van-vikas-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकाजः चैंपियन के 'सिर' से उतरी लालबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकाजः चैंपियन के 'सिर' से उतरी लालबत्ती
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Oct 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर के कांग्रेस विधायक प्रणव सिंह को आखिरकार अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। पीडीएफ के दबाव और कांग्रेस संगठन के आगे सरकार को यह फैसला करना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम प्रणव सिंह को वन विकास निगम के अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश भी बैक डेट में जारी कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इतनी रियायत जरूर बरती गई है कि इस पद को फिलहाल खाली रखा जाएगा।
विज्ञापन
पढें, 'मोदी की आंधी में उखड़ जाएगा कांग्रेस का तंबू'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री निशाने पर आ गए
कुछ समय पहले ही प्रणव सिंह हरिद्वार में बसपा मंत्री सुरेंद्र राकेश से उलझ पड़े थे। सुरेंद्र राकेश के खिलाफ बयानबाजी ने बाद में तूल भी पकड़ लिया था।
यह मामला संभलता इससे पहले ही प्रणव सिंह ने कांग्रेस के पांचों सीटे हारने का बयान जारी किया। उनके एक और बयान से खुद मुख्यमंत्री निशाने पर आ गए। इससे पहले कृषि मंत्री हरक सिंह के आवास पर आयोजित समारोह में गोली चलाने पर भी प्रणव कई कांग्रेसी नेताओं की आंखों में खटक रहे थे।
पढें, मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ही लौटूंगा हरिद्वारः रामदेव
मंत्री भी लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुए
सुरेंद्र राकेश के मामले में सरकार के सहयोगी मंत्री भी लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुए थे। पीडीएफ ने सरकार को दस दिन का समय भी दिया हुआ था।
बुधवार को दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रणव सिंह को वन विकास निगम के पद से हटाने का निर्देश जारी कर दिया था।
प्रमुख सचिव वन एस रामास्वामी ने 15 अक्टूबर की तिथि से प्रणव को हटाने का आदेश भी जारी किया। मंगलवार को कृषि मंत्री हरक सिंह, परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बीच में बातचीत भी हुई थी। सुरेंद्र राकेश इस मामले माने नहीं।
तस्वीरों में देखें...'चैंपियन' के 'ड्राइवर' बने एसएसपी हरिद्वार
प्रणव सिंह के खिलाफ सख्त कार्यवाही
दूसरी ओर कांग्रेस संगठन भी प्रणव सिंह के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए अड़ गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य का साफ कहना था कि प्रणव के खिलाफ नरम रुख अपनाया गया तो पार्टी को इसका नुकसान होगा।
माना जा रहा है कि गोली कांड के बाद के इस विवाद से हाईकमान भी प्रणव से खासा नाराज था। हाईकमान का संकेत मिलने के बाद यह प्रणव सिंह को हटाने का फैसला किया गया। कांग्रेस की वर्तमान सरकार में किसी को पद से हटाने का यह पहला मामला है।
बोले हरकः
सहयोगी मंत्रियों को समझाने की बहुत कोशिश की गई पर बात बनी नहीं। पीडीएफ प्रणव सिंह से खासा नाराज था।
- हरक सिंह, कृषि मंत्री