फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Champawat Bypolls: Congress released 30 star campaigners list, Rahul and Priyanka Gandhi name included

चंपावत उपचुनाव: प्रचार को धार देने पहुंचेंगे कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक, राहुल- प्रियंका सहित ये बड़े नाम शामिल

Tue, 10 May 2022 12:48 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 May 2022 12:48 PM IST
सार

चंपावत उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार नौ मई को अपना नामांकन दाखिल करा चुके हैं। वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

विज्ञापन
Champawat Bypolls: Congress released 30 star campaigners list, Rahul and Priyanka Gandhi name included
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

चंपावत उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम है।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव  केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। 
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला 11 मई को करेंगी नामांकन

कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेैंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के समस्त विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।




ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022:  भीड़ बढ़ी तो रोके जाएंगे बिना पंजीकरण वाले यात्री, डीजीपी ने कहा-केदारनाथ में सबसे अधिक समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed