फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   champawat by-election four nominations found correct one indecisive independent candidate proposers refused to sign

चंपावत उपचुनाव: चार नामांकन सही पाए गए, एक का पर्चा खारिज, निर्दलीय प्रत्याशी के प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर मिले फर्जी

Fri, 13 May 2022 07:49 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 May 2022 07:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत के कैंप कार्यालय में नोडल अधिकारी की तैनाती मामले में भाजपा को क्लीन चिट मिल गई है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद सीडीओ से जांच कराई गई। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन का मामला नहीं बनने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
champawat by-election four nominations found correct one indecisive independent candidate proposers refused to sign
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंपावत उपचुनाव में चार नामांकन सही पाए गए जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बेलवाल का पर्चा प्रस्तावकों के फर्जी हस्ताक्षर के कारण खारिज कर दिया गया है। हस्ताक्षर को लेकर आई आपत्ति पर रात आठ बजे से करीब 10 बजे तक सुनवाई के बाद नामांकन खारिज कर दिया गया।  

विज्ञापन


बेलवाल के नामांकन पत्र में दर्ज प्रस्तावकों ने खुद के हस्ताक्षर होने से इनकार किया है। इसे लेकर प्रस्तावक महेश गहतोड़ी, रवींद्र गहतोड़ी, निकिता गहतोड़ी, सुमन गहतोड़ी ने आरओ को पत्र भेजा है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी बेलवाल के नामांकन पर हस्ताक्षर को लेकर आई आपत्ति पर रात आठ बजे बाद सुनवाई शुरू हो गई थी। देर रात तक निर्णय आने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए
भाजपा: पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस: निर्मला गहतोड़ी, सपा: मनोज भट्ट उर्फ एलएम भट्ट और निर्दलीय: हिमांशु गड़कोटी। 

आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा को क्लीन चिट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत के कैंप कार्यालय में नोडल अधिकारी की तैनाती मामले में भाजपा को क्लीन चिट मिल गई है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद सीडीओ से जांच कराई गई। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन का मामला नहीं बनने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि नोडल अधिकारी इंजीनियर केदार सिंह बृजवाल की तैनाती के आदेश 30 अप्रैल को किए गए थे जबकि उप-चुनाव की तिथि दो मई की शाम घोषित हुई। ऐसे में आचार संहिता उल्लंघन का मामला नहीं बनता है। सीडीओ आरएस रावत ने आचार संहिता को देखते हुए नोडल अधिकारी की तैनाती को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed