{"_id":"6b090b9c5ef5373187024dfb","slug":"four-injured-in-collision-between-two-vehicles-near-madli-on-champawat-lohaghat-road-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर मड़ली के समीप दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर मड़ली के समीप दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; सभी अस्पताल में भर्ती
Fri, 27 Nov 2026 10:18 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:18 AM IST
सार
चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर मड़ली के समीप मंगलवार रात दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर मड़ली के समीप मंगलवार रात दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर की रात करीब 9:56 बजे चंपावत से लोहाघाट की ओर जा रही बोलेरो यूके03 टीए 7770 और लोहाघाट से चंपावत की ओर आ रही बोलेरो यूके04 टीए0556 के बीच मड़ली के समीप टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में विपिन मुरारी (30), संजय राम (27), ईश्वर राम (46) और भानु राम (28) शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। सभी घायल लोहाघाट ब्लॉक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
