फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News state-level agricultural fair has started in Gauchar; Shivraj Singh Chauhan and CM attending.

Chamoli: गौचर कृषि मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौहान, कहा-प्रदेश में 100 करोड़ से बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर

Mon, 29 Dec 2025 04:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Dec 2025 04:06 PM IST
सार

राज्यस्तरीय कृषि मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी हैं।

विज्ञापन
Chamoli News state-level agricultural fair has started in Gauchar; Shivraj Singh Chauhan and CM attending.
गौचर में राज्य स्तरीय कृषि मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में किसानों को उन्नत किस्म के पौधे मिले जिन पर बेहतर फल लगें इसके लिए प्रदेश में क्लीन प्लांट सेंटर बनेगा। सेंटर के लिए 100 करोड़ दिए जाएंगे। वहीं कीवी व अन्य फलों के लिए न्यूजीलैंड के साथ मिलकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार कर राज्य को फलोत्पादन में देश की राजधानी बनाया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौचर में राज्य किसान दिवस का आगाज करते हुए की।इसके साथ ही हर माह प्रदेश में आयोजित होने वाले किसान दिवसों का आगाज हो गया है। अब वर्ष 2026 से ब्लाक स्तर पर इन दिवसों का आयोजन होगा। इस

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री ने केंद्र की वीबी जीरामजी योजना पर कांग्रेस को कठघरे मेंं खड़ा करते हुए कहा कि जिस योजना पर कांग्रेस छाती पीट रही है उसमें लगातार भ्रष्टाचार था। ऐसे में इस योजना के किसानों, महिलाओं और गांव के समग्र विकास के लिए बदलाव किया गया है। योजना में पहले जहां 88 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान था, अब इसे बढ़ाकर 1 लाख 51 हजार 282 करोड़ कर दिया गया है। जबकि रोजगार दिवस की संख्या बढ़ाकर 125 कर दी है।
विज्ञापन


Uttarakhand: संसाधनों की नहीं होगी कमी...पटवारी, लेखपालों को लैपटॉप के साथ सीयूजी नंबर, डाटा पैक भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि राज्यों को दिए जाने वाले बजट की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा रहा है। अब राज्य की जरूरत की योजनाओं में भरपूर बजट दिया जाएगा। उत्तराखंड में कृषि का एक रोड मैप तैयार किया जाएगा। इसमें वैज्ञानिकों, अधिकारियों की टीम पीएम, सीएम सहित अन्य के मार्गदर्शन में काम करेगी। कृषि मंत्री ने प्रदेश में किसानों से इंटीग्रेटेड खेती को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही पहाड़ की खेती को बंदर और अन्य जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ योजना में मदद करने का आश्वासन दिया।

माल्टे की टोकरी और रम्माण का मुखौटा किया भेंट
गौचर में आयोजित राज्य किसान दिवस पर कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शॉल के साथ ही विश्व धरोहर रम्माण का मुखौटा देकर सम्मानित किया। साथ ही पहाड़ के माल्टा और नींबू की टोकरी भी प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed