फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Patwari and Lekhpal will receive laptops along with CUG numbers and data packs.

Uttarakhand: संसाधनों की नहीं होगी कमी...पटवारी, लेखपालों को लैपटॉप के साथ सीयूजी नंबर, डाटा पैक भी मिलेगा

Sun, 28 Dec 2025 10:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Dec 2025 10:38 PM IST
सार

राज्य में अंश निर्धारण खतौनी को तैयार किया जाना है। इस कार्य के लिए उत्तराखंड लेखपाल संघ लंबे समय से लैपटॉप, इंटरनेट की सुविधा और डाटा पैक की मांग कर रहा है, जिससे कार्य को सुगमतापूर्वक किया जा सके।

विज्ञापन
Uttarakhand News Patwari and Lekhpal will receive laptops along with CUG numbers and data packs.
लैपटॉप - फोटो : AI

विस्तार

अब अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने के काम में संसाधनों की कमी नहीं होगी। शासन ने पटवारियों, लेखपालों को लैपटॉप के साथ सीयूजी नंबर और डाटा पैक देने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन


राज्य में अंश निर्धारण खतौनी को तैयार किया जाना है। इस कार्य के लिए उत्तराखंड लेखपाल संघ लंबे समय से लैपटॉप, इंटरनेट की सुविधा और डाटा पैक की मांग कर रहा है, जिससे कार्य को सुगमतापूर्वक किया जा सके। इसको लेकर आंदोलन भी हुआ था। इसके बाद कर्मियों को लैपटॉप समेत अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए राजस्व परिषद ने प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी तक लेखपाल और पटवारियों को यह मुहैया नहीं कराया जा सका है, इसको लेकर संगठन मुखर भी है।
विज्ञापन


Roorkee: विजिलेंस की कार्रवाई, सिविल अस्पताल में 20 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल कहते हैं कि संगठन लंबे समय से संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग राजस्व परिषद से कर रहा है। केंद्र से पांच करोड़ की राशि भी मिल चुकी है, पर अभी तक संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।

लैपटॉप के साथ ही कर्मचारियों को सीयूजी नंबर, डेटा पैक भी उपलब्ध कराने का फैसला हुआ है। यह मासिक या वार्षिक आधार पर दिया जाएगा, यह राजस्व परिषद तय करेगा। संसाधनों खरीद के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृृत हो चुकी है, जो कि जल्द जारी भी हो जाएगी।
एसएन पांडे, सचिव राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed