फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli Dewal More than 500 families will have to vacate forest land notices given Uttarakhand News in hindi

Chamoli: आरक्षित और अनारक्षित वन भूमि पर कब्जा, 500 से अधिक परिवारों को खाली करनी होगी वन भूमि, दिए नोटिस

Thu, 06 Feb 2025 03:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Feb 2025 03:58 PM IST
सार

ब्लॉक के कई लोग 70-75 वर्षों से वन भूमि पर रह रहे हैं। अब वन विभाग ने रेंज के 23 बीट के बमोटिया, सवाड़, चौड, पलबरा, लिंगड़ी, मेलमिंडा, ऐरठा, नलधूरा, मोपाटा, वाण, कोटेड़ा सहित कई गांव के करीब 500 से अधिक लोगों को भूमि से कब्जा हटाने और जमीन खाली करने के नोटिस जारी किए हैं।
 

विज्ञापन
Chamoli Dewal More than 500 families will have to vacate forest land notices given Uttarakhand News in hindi
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरक्षित और अनारक्षित वन भूमि पर कब्जा कर रहने वाले 500 से अधिक परिवारों को वन विभाग ने भूमि खाली करने के नोटिस दिए हैं। उन्हें 20 फरवरी तक भूमि खाली करनी होगी नहीं तो वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। वहीं नोटिस मिलने के बाद से लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि कई वर्षों से यहां रह रहे हैं अब कहां जाएं। करीब 1500 से अधिक लोगों के सामने आशियाना छिनने की परेशानी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार देवाल रेंज के 23 बीट की आरक्षित और अनारक्षित वन भूमि पर सैकड़ों लोगों ने कब्जा किया हुआ है। ब्लॉक के कई लोग 70-75 वर्षों से वन भूमि पर रह रहे हैं। अब वन विभाग ने रेंज के 23 बीट के बमोटिया, सवाड़, चौड, पलबरा, लिंगड़ी, मेलमिंडा, ऐरठा, नलधूरा, मोपाटा, वाण, कोटेड़ा सहित कई गांव के करीब 500 से अधिक लोगों को भूमि से कब्जा हटाने और जमीन खाली करने के नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


जमीन खाली करने के नोटिस जारी
बमोटिया में 75 साल से अधिक समय से बेराधार गांव के भूमिहीन अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। इन्होंने यहां पर पक्के मकान भी बना लिए हैं। साथ ही यहां पर प्राथमिक स्कूल भी है। बेराधार के चंद्रसिंह व बमोटिया के रमेश राम आदि ने बताया कि 75 साल से बेराधार के अनुसूचित जाति के भूमिहीन बमोटिया में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के पक्के मकान हैं। कई बार वन विभाग व सरकार से इस भूमि को उनके नाम करने की मांग की गई लेकिन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जमीन खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। अब इस उम्र में कहां जाएंगे। इससे सभी ग्रामीण परेशान हैं।

ये भी पढ़ें...National Games: जब सीएम धामी कुछ पल के लिए बन गए चित्रकार, दीवार पर पेंटिंग की; तस्वीरों में देखिए एक झलक

आरक्षित व अनारक्षित वन भूमि पर कब्जा करने वालों को उच्चाधिकारियों के आदेश पर नोटिस जारी किया गया है। रेंज के 23 बीट में करीब 500 से अधिक परिवारों को 20 फरवरी तक जमीन खाली करने के लिए लीगल नोटिस जारी किया गया है। - मनोज देवराड़ी, रेंज अधिकारी देवाल।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed