{"_id":"64e31b4ae233df2d3402dac1","slug":"challan-message-deducted-from-smart-city-cameras-will-now-be-available-in-hindi-as-well-dehradun-uttarakhand-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: स्मार्ट सिटी कैमरों से कटने वाले चालान का मैसेज अब हिंदी में भी, LLB छात्र की पहल उठाया गया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: स्मार्ट सिटी कैमरों से कटने वाले चालान का मैसेज अब हिंदी में भी, LLB छात्र की पहल उठाया गया कदम
Mon, 21 Aug 2023 02:51 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:51 PM IST
सार
एलएलबी छात्र मोहम्मद आशिक ने यातायात निदेशालय को एक पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि स्मार्ट कैमरों से ओवरस्पीड या अन्य यातायात नियम उल्लंघन के जो चालान किए जा रहे हैं, उसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस से भेजी जाती है। जिसके बाद उनके पत्र का संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन
मैसेज
विस्तार
अब स्मार्ट सिटी के कैमरों से कटने वाले चालान का एसएमएस वाहन स्वामियों को अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी मिलेगा। यातायात निदेशालय ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी लिमिटेड को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
मेहूंवाला निवासी एलएलबी छात्र मोहम्मद आशिक ने यातायात निदेशालय को एक पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि स्मार्ट कैमरों से ओवरस्पीड या अन्य यातायात नियम उल्लंघन के जो चालान किए जा रहे हैं, उसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस से भेजी जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Tehri: चंबा के पास हुआ भूस्खलन, टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, कुछ लोगों के दबने की सूचना
विज्ञापन
इस एसएमएस की भाषा अंग्रेजी में होती है, जिस कारण आमजन या कम पढ़े-लिखे लोगों को इसे समझने में परेशानी होती है। अंग्रेजी के मैसेज से वे समझ भी नहीं पाते कि उनका चालान कट चुका है और उन्हें कब, कैसे और कहां जमा कराना है। आशिक के इस पत्र का संज्ञान लेते हुए यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एसपी ट्रैफिक देहरादून को पत्र भेजा है।