फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy landslide near Chamba Tehri debris falling in taxi parking people getting buried Uttarakhand news

New Tehri: चंबा के पास टैक्सी पार्किंग में हुआ भूस्खलन, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत, एक लापता की तलाश जारी

Mon, 21 Aug 2023 02:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Aug 2023 02:25 PM IST
सार

इस दौरान कार के अंदर फंसे दो महिला और एक बच्चे का शव मलबे से बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Heavy landslide near Chamba Tehri debris falling in taxi parking people getting buried Uttarakhand news
चंबा में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। इस दौरान कार के अंदर फंसे एक पुरुष, दो महिला और एक बच्चे का शव मलबे से बरामद किया गया है।

विज्ञापन


शवों की पहचान ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी(30) पत्नी सुमन खंडूरी, एक बच्चा(4) पुत्र सुमन खंडूरी व सरस्वती देवी(35) बहन सुमन, प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर सारज्यूला चंबा के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य शव की शिनाख्त नहीं हो पाइ है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भू धसांव की चपेट में आए यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांव, घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा नगर क्षेत्र में आज बंद रहेंगे स्कूल

चंबा नगर क्षेत्र में आज (मंगलवार) स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेगे। डीएम मयूर दीक्षित ने यह जानकारी दी है। चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर भूस्खलन होने से चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। सड़क बाधित होने और भूस्खलन के खतरे को दिखते हुए डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 22 अगस्त को चंबा नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए है। 

पहाड़ी धंसने से देर रात तक बंद रहा चंबा-नई टिहरी मार्ग

चंबा पुलिस थाने के पास हुए भूस्खलन से जिला मुख्यालय का संपर्क कट गया। सोमवार अपराह्न करीब एक बजे पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरने के कुछ देर बाद ही जेसीबी मशीनें लगाकर मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। लेकिन मलबा इतना अधिक था, कि देर रात आठ बजे तक भी जिला मुख्यालय की रोड़ नहीं खुल पाई। जिससे लोगों को वाया कोटीकालोनी होते हुए करीब 35 किमी अतिरिक्त सफर कर आवागमन करना पड़ा। थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि दोहपर को पहाड़ी धंसने के तुरंत बाद ही मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई दी गई थी। वहां काफी बड़े पत्थर और कई टन मलबा होने के कारण देर रात तक मलबा हटाने की कार्रवाई चलती रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed