{"_id":"6ab54862bb92a3f1c0047da0","slug":"chakrata-college-student-union-election-set-to-be-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1074159-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव निर्विरोध तय, छह पदों पर एक-एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव निर्विरोध तय, छह पदों पर एक-एक नामांकन
Thu, 24 Sep 2026 09:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव इस बार भी निर्विरोध होने की ओर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को छह पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
इन पदों में अध्यक्ष रोहित भारती, उपाध्यक्ष रोहित आर्य, सचिव मुकेश भारती, सहसचिव विनिया, कोषाध्यक्ष खुशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शेखर कुमार शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच 26 सितंबर को होगी, जिसके बाद अंतिम वैध सूची जारी होते ही परिणाम स्पष्ट हो जाएगा। महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2004-05 में हुई थी। तब से अब तक अधिकांश छात्र संघ चुनाव आपसी सहमति से निर्विरोध संपन्न होते आए हैं। केवल शैक्षणिक सत्र 2015-16, 2016-17 और 2017-18 में ही प्रत्यक्ष चुनाव हुए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निरंजन कुमार प्रजापति ने बताया कि सभी पदों पर छात्रों ने आपसी सहमति से नामांकन किया है। यह दर्शाता है कि इस बार भी चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध ही पूरी होगी।