फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chachi and bhatija love affair and suicide in haridwar

एक दूसरे के प्यार में पागल चाची-भतीजे ने उठाया खौफनाक कदम, बेवफाई से क्षुब्ध पति बोला...

Sat, 10 Feb 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 10 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chachi and bhatija love affair and suicide in haridwar

चाची और भतीजा एक दूसरे के प्यार में इतने पागल हो गए कि जब मिलन की कोई आस न दिखी तो खौफनाक कदम उठा लिया। सल्फास खाकर खुदकुशी करने वाले युगल के बीच चाची- भतीजे का रिश्ता था।

विज्ञापन


वे  तीन दिन से अपने- अपने घर से लापता थे। युगल ने कहां और क्यों जहर खाकर खुदकुशी की है इस पर अब भी असमंजस बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कनखल क्षेत्र में लक्सर मार्ग पर मैक्सवेल अस्पताल में एक युगल खुद पहुंचा था। युवक ने अस्पताल प्रबंधन को बताया था कि युवती ने जहर खाया है। आनन- फानन में उसे भर्ती कर लिया गया था। चंद मिनट बाद युवक ने बयां किया था कि उसने भी जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम उपचार के दौरान युगल की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अजीत (21)पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर और शीतल (28) पत्नी दिनेश निवासी डबखेड़ी नहटौर बिजनौर के रूप में हुई थी।
 

पति ने शव लेने से किया इंकार

Chachi and bhatija love affair and suicide in haridwar

देर रात तक भी युगल के परिजन को पुलिस तलाश नहीं कर सकी थी। शुक्रवार सुबह संपर्क होने पर युगल के परिजन पहुंचे थे, तब पूरे मामले की हकीकत सामने आई थी। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मृतक अजीत केबल नेटवर्क के लिए काम करता था। मृतका का पति उसके पिता के रिश्ते का भाई है। इस लिहाज से मृतका उसकी रिश्ते की चाची थी। कुछ समय से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवक मंगलवार से घर से लापता  था और महिला भी बुधवार को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। युगल ने जहर क्यों और कहां खाया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया कि मृतका के पिता बृजेश निवासी रूपपुर नटहौर बिजनौर के सुपुर्दगी में शव दिया गया है जबकि युवक के शव को उसके परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

पति ने शव लेने से किया इंकार
पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने शव भी लेने से इंकार कर दिया था। लेकिन मायके पक्ष की मान मनौव्वल के बाद पति भी अपने ससुर के साथ शव लेने पहुंचा था। ये बात सामने आई है कि युगल के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक दोनों ही परिवारों को थी। एक बार पहले भी इस मसले को लेकर विवाद हुआ था। एसओ अनुज सिंह की मानें तो पति पेशे से दिहाड़ी मजदूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed