फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, Transporters upset due to rising diesel prices

डीजल के बढ़ते दाम कर रहे परेशान: चारधाम यात्रा सिर पर, ट्रांसपोर्टर किराया बढ़ोत्तरी की मांग पर अड़े, अब फैसले का इंतजार

Sat, 09 Apr 2022 04:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 04:46 PM IST
सार

चारधाम यात्रा सिर पर है और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कारोबार नुकसान में चल रहा है।ट्रांसपोर्टर किराया वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग की सुस्ती उन पर भारी साबित हो रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Transporters upset due to rising diesel prices
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लगातार बढ़ रहे डीजल के दामों से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। करीब आठ महीने से वह किराया बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं लेकिन परिवहन विभाग की सुस्ती उन पर भारी साबित हो रही है। दरअसल, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ देहरादून की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी, जिसने किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर एक राय न होने की वजह से पिछले साल 23 अक्तूबर को हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में परिवहन आयुक्त ने एक अन्य समिति बना दी थी। यह समिति भी आरटीओ प्रशासन देहरादून की अध्यक्षता में ही गठित की गई थी। इसमें लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) के साथ ही आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी, आरटीओ प्रशासन अल्मोड़ा और आरटीओ प्रवर्तन पौड़ी को बतौर सदस्य शामिल किया था। 
विज्ञापन


तब यह भी कहा गया था कि यह समिति निश्चित समयावधि में अपनी रिपोर्ट देगी। हैरत की बात यह है कि रिपोर्ट तैयार करना तो दूर, अब तक न तो इस समिति की कोई बैठक हुई और न ही आरटीओ दून को किसी भी अन्य ने प्रस्ताव से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके किराए पर होना है फैसला

रोडवेज बसों के साथ ही निजी बस, टैक्सी, मैक्सी, विक्रम, ऑटो, सिटी बस, ट्रकों की किराया बढ़ोतरी पर फैसला होना है। इसमें वह निजी बसें भी शामिल हैं जो कि पर्वतीय मार्गों पर संचालित होती हैं।

समिति का गठन हो गया था। हमने सभी संबंधित आरटीओ से किराया बढ़ोतरी पर बिंदुवार जानकारी मांगी थी, लेकिन किसी का भी कोई जवाब नहीं आया है। अब दोबारा रिमाइंडर भेजा जा रहा है। -दिनेश चंद्र पठोई, अध्यक्ष, किराया पुनर्निर्धारण समिति

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: भक्तगण कर लें तैयारी, वरना इन मुसीबतों से होगा सामना, उत्साह बता रहा- टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा सिर पर है। डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कारोबार नुकसान में चल रहा है। हमने परिवहन मंत्री से समय मांगा है। उनसे मिलकर जल्द ही अपनी समस्या उनके सामने रखेंगे। -मनोज ध्यानी, संयोजक, उत्तराखंड बस ऑपरेटर संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed