फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CEO Jagmohan Soni caught taking bribe sent to jail, Suspension set

रिश्वत लेते पकड़े गए सीईओ जगमोहन सोनी को भेजा जेल, निलंबन तय

Thu, 06 Feb 2020 11:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Feb 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
CEO Jagmohan Soni caught taking bribe sent to jail, Suspension set
जगमोहन सोनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय ने शासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी। विभागीय सूत्रों के अनुसार उनकी गिरफ्तारी के बाद उनका निलंबन तय है। 

विज्ञापन


बुधवार को विजिलेंस टीम ने अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि एक शिक्षक से मिड-डे-मील के संबंध में उन्होंने जवाब मांगा था। इसके बाद मामले को निपटाने के लिए शिक्षक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


शिक्षक की ओर से इसकी शिकायत एसपी विजिलेंस से की गई थी। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम ने योजना तैयार की थी। उन्हें बुधवार शाम उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया था। शासन के सूत्रों के मुताबिक शिक्षा निदेशालय से सोनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मिल चुकी है। अगले एक-दो दिन में उन्हें निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जगमोहन सोनी को विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को नैनीताल स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

बता दें कि एक शिक्षक की शिकायत के बाद बुधवार को हल्द्वानी से एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीईओ जगमोहन सोनी को  शिक्षक से 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। बाद में विजिलेंस की टीम सोनी को अपने साथ हल्द्वानी ले गई थी।

बताया गया है कि पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें नैनीताल स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। सीईओ के जेल जाने के बाद फिलहाल सीईओ का कार्य जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed