फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Centre will provide all possible help in setting up Pauri Planetarium and Mountain Museum Uttarakhand News

Uttarakhand: पौड़ी तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम बनाने में केंद्र करेगा हरसंभव मदद, विशेष विज्ञानी भेजे जाएंगे

Fri, 12 Jul 2024 12:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

तारामंडल को अत्याधुनिक बनाने के लिए एक्सपर्ट साइंटिस्ट की मदद ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें वहां भेजा भी जाएगा। इसके लिए फंड, तकनीक या उपकरणों से लेकर जिस किसी भी चीज की जरूरत होगी तो केंद्र सरकार मदद मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
Centre will provide all possible help in setting up Pauri Planetarium and Mountain Museum Uttarakhand News
सांसद बलूनी ने की केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह में मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पौड़ी में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम निर्माण में केंद्र सरकार भी हर संभव सहयोग करेगी। इस परियोजना के संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री और पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से चर्चा की।

विज्ञापन

बलूनी की मांग पर केंद्र राज्यमंत्री ने परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने में केंद्र सरकार की मदद का आश्वासन दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम को पूरा करने में फंड, तकनीक या उपकरणों से लेकर जिस किसी भी चीज की जरूरत होगी तो केंद्र सरकार मदद मुहैया कराएगी। तारामंडल को अत्याधुनिक बनाने के लिए एक्सपर्ट साइंटिस्ट की भी मदद ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें वहां भेजा भी जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को शैक्षिक प्रतिष्ठान का उपहार देने के के लिए बलूनी के विजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि समय मिलते ही वह स्वयं भी इन परियोजनाओं का अवलोकन करने पौड़ी आएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का निर्माण हो जाने पर और साथ ही वहां इको पार्क एवं साइंस पार्क के बन जाने पर यह क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक गतिविधियों और भ्रमण का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: चार दिन बाद दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू, फंसे 3000 तीर्थयात्रियों में से 1500 को निकाला

सांसद बलूनी ने केंद्रीय राज्यमंत्री को अवगत कराया कि इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और आगे का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी में तारामंडल, माउंटेन म्यूजियम के बनते ही दूसरे चरण में इको पार्क और साइंस पार्क पर भी काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed