पहाड़ में दम तोड़ रहे स्कूलों को मिली केंद्र से संजीवनी
- सर्व शिक्षा अभियान के लिए केंद्र से 699 करोड़ स्वीकृत
- स्कूलों का होगा पुनर्निर्माण, 140 अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना और 2016-17 के बजट के लिए केंद्र ने 699.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे पहाड़ों में जर्जर स्कूलों की स्थिति सुधरेगी। वहीं प्रदेश में दो आवासीय विद्यालयों के साथ ही कई स्कूलों का पुनर्निर्माण एवं 140 अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाए जा सकेंगे।
प्रदेश में दो आवासीय विद्यालय एक अलीपुर हरिद्वार और दूसरा नाबा हाउस ऋषिकेश में चल रहा है। केंद्र से बजट स्वीकृत होने से दोनों ही स्थानों पर 50-50 छात्र संख्या के दो और आवासीय विद्यालय चलाए जा सकेंगे।
नई दिल्ली में केंद्रीय सचिव डॉ. सुभाष चंद्र खुटिया की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट एप्रुवल बोर्ड की बैठक में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के लिए 91 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।
शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि एमएचआरडी की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों के पुनर्निर्माण, आवश्यकतानुसार 140 अतिरिक्त कक्षा कक्ष आदि को शामिल करते हुए निर्माण कार्यों के लिए 69 करोड़ की सहमति मिली है। 1900 जूनियर विद्यालयों के लिए विज्ञान एवं गणित किट की स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में अपर सचिव रंजना, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण डा.कुसुम पन्त, अपर राज्य परियोजना निदेशक डा.मुकुल सती, वित्त नियंत्रक अमिता जोशी आदि मौजूद रहे।
190 स्कूलों में होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 190 स्कूलों में शाला दर्पण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। केंद्र ने रमसा के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए 371.24 करोड़ रुपये अनुमोदित किए हैं।
प्रदेश में बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में अब मोटिवेशनल कैंप लगाए जाएंगे।
शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि केंद्र में हुई बैठक में 2016-17 के लिए 371.24 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित किया गया है। इसके अलावा बच्चों का शैक्षिक भ्रमण राज्य और राज्य से बाहर भी कराया जाएगा।
बैठक में अपर राज्य परियोजना निदेशक शशि चौधरी, वित्त नियंत्रक अमिता जोशी, सहायक निदेशक डा.मोहन सिंह बिष्ट, सहायक निदेशक अवनींद्र बड़थ्वाल, विनोद कुमार खाली, बृजमोहन सिंह रावत, शिवमोहन सिंह रावत, सुमित तिवारी, यशवंत आदि मौजूद रहे।