फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   central state Home Minister Rijiju returned to Delhi on Tuesday

चीन सीमा पर मुस्तैद हिमवीरों में जोश भर गए रिजिजू 

Tue, 18 Apr 2017 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Tue, 18 Apr 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
central state Home Minister Rijiju returned to Delhi on Tuesday

भारत-चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी लपथल और रिमखिम  का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू मंगलवार को दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों में देश सुरक्षा का जोश भर गए। उन्होंने सीमा पर देश सुरक्षा में मुस्तैद हिमवीरों (आईटीबीपी के जवान) की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह नौ बजे गृह राज्यमंत्री रिजिजू सेना के एमआई-17 से सीमा क्षेत्र के लिए रवाना हुए। उन्होंने करीब तीन घंटे सीमा क्षेत्र में स्थित अग्रिम चौकी लपथल और रिमखिम में बिताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए

central state Home Minister Rijiju returned to Delhi on Tuesday

उन्होंने आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों से सीमा क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। दोपहर में करीब बारह बजे वे जोशीमठ में सेना के हेलीपेड पर पहुंचे। यहां कुछ देर ठहरने के बाद वे दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इससे पूर्व उन्होंने औली में आईटीबीपी के पर्वतारोहण संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया। औली में आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि आईटीबीपी से मेरा अटूट संबंध रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सैनिकों, अद्र्ध सैनिक और पुलिस बल को दी जाने वाली सुविधाओं में और अधिक सुधार करने जा रहे हैं। इस मौके पर पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह, आईटीबीपी के महानिरीक्षक एचएस गौरिया, आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के कमांडेंट पीके तिवारी, कमल भारद्वाज आदि मौजूद थे।          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed