{"_id":"58dd14824f1c1bc30463dbc0","slug":"central-government-release-budget-for-namami-gange-project-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों धामों के सभी घाट होंगे चकाचक, उत्तराखंड को मिली एक हजार करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों धामों के सभी घाट होंगे चकाचक, उत्तराखंड को मिली एक हजार करोड़ की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 30 Mar 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को एक हजार करोड़ दिए हैं, जिसके तहत चारों धामों में घाटों की सफाई से लेकर पेड़, एक्वालाइफ व एसटीपी का निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
साधना के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि कूड़े की प्रोसेसिंग के लिए उन्होंने गुजरात के एक एनजीओ से एमओयू साइन किया है, जो गंगा किनारे रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। पढ़ाई के साथ वे बच्चे पूजा मैटिरियल की प्रोसेसिंग में भी मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने एनएचआई से भी बात की है, जो प्लास्टिक के कचरे को रोड के नीचे दबा देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमालय में पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ नहीं है, लेकिन वही परियोजनाएं बनेंगी जिससे गंगा की अविरलता पर आंच न आए। एफआरआई देहरादून ने डेढ़ करोड़ का प्रोजेक्ट हमें बनाकर दिया है, जिसके तहत उन्होंने गोमुख से लेकर गंगा सागर तक लगाए गए पुराने पेड़ों का पुर्न रोपण के लिए कहा। सेल्फ इंप्लायमेंट के तौर पर मुद्रा योजना के तहत नौजवान अपने ग्रुप बनाकर यह काम करें।
विज्ञापन