फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central Disaster Management Research Institute will open in Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में खुलेगा केंद्रीय आपदा प्रबंधन अनुसंधान संस्थान, सीएम बोले- मिल चुकी सैद्धांतिक मंजूरी

Fri, 03 Feb 2023 10:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Feb 2023 10:50 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में राज्य की सड़कों के बजटीय व्यवस्था की समस्या के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है। केंद्र से इस योजना में अंश बढ़ाय जाने का अनुरोध किया गया है। वहीं उत्तराखंड बजट में ग्रीन बोनस को लेकर भी सीएम ने अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Central Disaster Management Research Institute will open in Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण के अनुसंधान के लिए एक केंद्रीय संस्थान खुलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए सैद्धांतिक सहमति दे चुके हैं। वह इस पर केंद्र सरकार में बात कर चुके हैं।

विज्ञापन

वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड बजट में ग्रीन बोनस मिलने की उम्मीद कर रहा था, इससे जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने यह विषय रखा था। वह नीति आयोग के समक्ष यह मसला उठा चुके हैं राज्य की आबादी 1.25 करोड़ है, लेकिन उस पर करीब छह करोड़ की फ्लोटिंग आबादी के लिए सुविधाएं जुटाने का दबाव है। बजट आवंटन में इसे भी ध्यान में रखा जाए।

विज्ञापन

मोटा अनाज पैदा करने वाले पर्वतीय किसानों के सामने जंगली जानवरों की बढ़ती समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी चिंतन शिविर और हाल ही में आईएफएस वीक में इस मसले पर मंथन हुआ है। इससे निपटने के लिए सरकार ने बजट की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या से कैसे निपटे ताकि परंपरागत खेती को प्रोत्साहित किया जाए, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में राज्य की सड़कों के बजटीय व्यवस्था की समस्या के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है। केंद्र से इस योजना में अंश बढ़ाय जाने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: चार फरवरी को दिल्ली में होगी NDMA की बैठक, अध्ययन रिपोर्टों पर हो सकती है अहम चर्चा

शहरों की धारण क्षमता का आकलन कराए जाने से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री कहा कि उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। सरकार का प्रयास इकोलॉजी और इकोनाॅमी में संतुलन बनाने पर है। जोशीमठ में आठ संस्थानों की रिपोर्ट आने के बाद सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed