{"_id":"576aa84e4f1c1b141db47dcd","slug":"center-rejects-uttarakhand-action-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने रिजेक्ट किया पेयजल निगम का एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने रिजेक्ट किया पेयजल निगम का एक्शन प्लान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे परियोजना के स्वच्छता अभियान के लिए पेयजल निगम का एक्शन प्लान केंद्र ने निरस्त कर दिया है। एक्शन प्लान बनाने की जिम्मेदारी वेबकॉस और इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड को दे दी गई है। इन दोनों कंपनियों ने गंगा बेसिन का सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के बाद नए सिरे से एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। केंद्र ने अभी तक इस परियोजना में प्रदेश को पैसा नहीं दिया है।
विज्ञापन
एनजीटी के दिसंबर 2015 के आदेश के अनुपालन में गंगा स्वच्छता अभियान के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने का कार्य छह महीने के अंदर शुरू किया जाना था। इस संबंध में एनजीटी ने प्रदेश शासन से एक्शन प्लान देने के लिए कहा था। प्रदेश शासन ने एक्शन प्लान पेयजल निगम से तैयार करवाया।
विज्ञापन
इस प्लान को एनजीटी में जमा किया गया। एनजीटी से यह भी अनुरोध किया गया था कि केंद्र से धन आवंटित कराए, जिससे एक्शन प्लान पर काम शुरू हो सके। नमामि गंगे का एक्शन प्लान किसी केंद्रीय एजेंसी से बनवाने के लिए केंद्र सरकार अडिग रही और बाद में पेयजल निगम का प्लान अस्वीकार कर दिया गया।
विज्ञापन
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नया एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह ने बताया कि वेबकॉस और ईआईएल ने बेसिन में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।
Published By : Nirmala Suyal