{"_id":"69f58d3df00353e84f0f20dd","slug":"cement-laden-truck-overturns-traffic-disrupted-tehri-garhwal-ghansali-uttarakhand-news-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri Garhwal: सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात बाधित, वाहनों को दूसरी ओर से भेजा जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Garhwal: सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात बाधित, वाहनों को दूसरी ओर से भेजा जा रहा
Sat, 02 May 2026 11:12 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 02 May 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में जाखधार-पौखाल (एनएच-707A) मार्ग पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। मार्ग खुलवाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे की तैयारियां तेज, 70 विधानसभा सीटों पर जीत के दावेदारों पर होगा मंथन
विज्ञापन
चंबा टिहरी से मलेथा की ओर जाने वाले वाहनों को टिपरी से वाया हिंडोलाखाल होते हुए देवप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, मलेथा से चंबा-टिहरी की ओर आने वाले वाहनों को देवप्रयाग की ओर डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन