फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Celebrated independence with pomp

धूमधाम के साथ मना आजादी का जश्न

Sat, 17 Aug 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Celebrated independence with pomp
साहिया में प्रभात फेरी निकालते विभिन्न स्कूलों के छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
पछवादून और जौनसार बावर में आजादी का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न संगठनों, सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बृहस्पवितार सुबह प्रभात फेरियां निकाली गई। नगरपालिका विकासनगर में नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने ध्वजारोहण किया जबकि, विकासनगर तहसील मुख्यालय में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगरपालिका कार्यालय हरबर्टपुर में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसनी के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्र्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमल नयन नौटियाल, दीपक कन्नौजिया, मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सविम बाबूगढ़ में भी ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, हिमाचली संस्कृति की मनमोहक छटा बखेरी। अनामिका ने अंग्रेजी में भाषण दिया। प्रधानाचार्य उदयराज सिंह चौहान ने आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राइट एजेंल स्कूल में एनसीसी इकाई ने कालिंदी अस्पताल तक प्रभात फेरी निकाली। निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल कादिर हुसैन ने झंडारोहण किया। इस मौके पर प्रशांत, सोनी राणा, अजरा हुसैन, राणा अलमास, मुकेश, अलाउद्दीन, दिव्या, तब्बसुम आदि मौजूद रहे। द एनफील्ड स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब से जुड़े सदस्यों ने प्राइमरी स्कूल रसूलपुर के छात्रों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। सेल्यूट तिरंगा संगठन ने विकासनगर में ध्वजारोहण किया। सदस्यों ने राष्ट्रगान के बाद शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। लायंस क्लब यमुना वैली के सदस्यों ने प्राइमरी स्कूल विकासनगर में स्वतंत्रता दिवस मनाया। जीआईसी लाखामंडल, सरस्वती विद्या मंदिर सेलाकुई, बाबा भूमनशाह सरस्वती विद्या मंदिर, डीआर स्कूल सोसायटी लालढांग, फर्स्ट स्टेप प्ले स्कूल, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोवाला, आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर, श्रद्धा प्रिपेटरी बाल स्कूल, लक्सायार मिनी बैंक बहुद्देशीय सोसायटी, जैन बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी साहिया, गुरुनानक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलडी मेमोरियल स्कूल साहिया, द शिलगुर एकेडमी स्कूल, प्रगति बाल शिक्षा विद्या मंदिर, लोनिवि कार्यालय साहिया, सीएचसी साहिया, सैरियंस स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिमला बाईपास रोड पर निकाली तिरंगा यात्रा
विकासनगर। स्वतंत्रता दिवस पर शिमला बाईपास रोड पर स्थानीय युवाओं ने रितंका यात्रा निकाली। रैली में माजरी मेदनीपुर, बद्रीपुर, जाटोवाला के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शुभम कश्यप, आयुष चौहान, मनजीत, दीपक, आदेश कश्यप, नितिन, अभिषेक, मोहित कश्यप, शैलेश चाहान, विकास कश्यप, रोहित शर्मा, जतिन राणा, कुलदीप तोमर, सूरज नेगी, बंटी कश्यप, अभिषेक कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed