{"_id":"56f30bde4f1c1b3769f14d24","slug":"celebrate-holi-carefully","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी होली: खूब उड़ाए रंग-गुलाल, मगर रहे ध्यान इतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी होली: खूब उड़ाए रंग-गुलाल, मगर रहे ध्यान इतना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Mar 2016 04:15 AM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के खूबसूरत त्योहार से अक्सर युवतियां दूर भागती हैं। इसके पीछे वजह यह होती है कि उन्हें अपने चेहरे का खास ख्याल होता है। उन्हें लगता है कि कहीं कैमिकल युक्त रंग उनके चेहरे को खराब न कर दे। ऐसे में आप कुछ सावधानी बरत करके रंगों के त्योहार होली का पूरा मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
रंग लगाने से पहले यदि आप इन्हें अमल में लाती हैं तो आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। ब्यूटी एक्सपर्ट राखी मलिक बता रही हैं कि होली पर रंग खेलने से पहले आप क्या करें और क्या नहीं।
विज्ञापन
त्वचा के बचाव के लिए
यदि आपको गीले रंग से होली खेलनी है तो इससे पहले अच्छी तरह से अपनी त्वचा को ऑयली कर लें। त्वचा पर सरसों या नारियल के तेल की अच्छी तरह से मसाज कर लें। किसी माश्चरायजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
यदि आप सिर्फ सूखे रंग की होली खेलनी है तो चेहरे को सूखा ही रखें। आप चेहरे पर पाउडर लगा सकती हैं, ताकि रंग ना चिपके।
बालों के बचाव के लिए
होली खेलने से पहले अपने बालों में अच्छी तरह से आयल लगा लें। यदि आपके बालों में तेल लगा रहेगा तो उन पर कोई भी रंग नहीं चढ़ पाएगा।
रंग खेलने के यह करें
रंग खेलने के बाद अपने चेहरे को पानी से साफ करें और उस पर मलाई और नींबू से अच्छी तरह से मसाज करें। इससे आपकी त्वचा साफ होने के साथ ही मुलायम हो जाएगी।