{"_id":"6ada7696c525d2627c077041","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-the-offices-of-the-education-department-dehradun-news-c-5-drn1043-1096072-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षा विभाग के कार्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षा विभाग के कार्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शिक्षा विभाग में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यालयों एवं परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। बताया गया है कि इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अप्रिय घटनाओं को रोकना है।
अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय कुंवर सिंह रावत ने अपर निदेशक गढ़वाल व कुमाऊं के साथ ही सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा, किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। इस प्रक्रिया के तहत, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी कार्यालय कक्षों में कैमरे लगेंगे। साथ ही, कार्यालय परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों का सुरक्षा बैकअप कम से कम तीन महीने का होना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी घटना की रिकॉर्डिंग लंबे समय तक उपलब्ध रहे। इससे कार्य में भी पारदर्शिता आएगी।