{"_id":"57e01f464f1c1b1356a8261a","slug":"cctv-camera-in-palatan-bazar-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के सबसे खास बाजार पर नजर रखेगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के सबसे खास बाजार पर नजर रखेगी तीसरी आंख
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में व्यापारियों की बैठक में बोलते विधायक राजकुमार
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के मुख्य बाजारों में से एक पलटन बाजार में भी अब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए राजपुर क्षेत्र के विधायक राजकुमार ने अपनी विधायक निधि से साढ़े छह लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, शहर कोतवाली में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में एसएसपी ने कहा कि पलटन बाजार में कैमरे लगने से शरारती तत्वों की निगरानी करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सोमवार को बैठक में पलटन बाजार, धामावाला, मोती बाजार, हनुमान चौक और पीपल मंडी के व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बाजारों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने व्यापारियों से पलटन बाजार में ठेलियां हटाने और फुटपाथ खाली करने के लिए कहा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सख्ती से नहीं, बल्कि आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाना चाहती है।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित राजपुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक राजकुमार ने पलटन बाजार में कैमरे लगाने के लिए अपनी निधि से छह लाख रुपये देने की घोषणा की। बाद में उन्होंने 50 हजार की रकम और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। सीओ सिटी मनोज कत्याल, इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट, व्यापारी नेता प्रतीक मैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन