फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Result 2021: CBSE class 12 results may come today

CBSE Results 2021: सीबीएसई ने जारी किए कक्षा 12वीं के नतीजे, लेकिन उससे पहले छात्रों को यहां से लेना होगा रोल नंबर

Fri, 30 Jul 2021 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Jul 2021 03:06 PM IST
सार

सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि रोल नंबर को छात्र की पहचान मानकर छात्रों के अंक अपलोड करने से लेकर परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी हुई है।

विज्ञापन
CBSE Result 2021: CBSE class 12 results may come today
खुशी मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को दोपहर दो बजे जारी हो गया। बोर्ड की वेबसाइट पर एक रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी किया गया है। इसकी मदद से छात्र अपना रोल नंबर आराम से ढूंढ पाएंगे और अपनी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन


वहीं आज रुद्रपुर में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पास होने पर बच्चों ने खुशी का इजहार किया। देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से उत्तराखंड के 486 स्कूल और यूपी के 336 स्कूल के छात्र शामिल है।
विज्ञापन


ऐसे चेक करें सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट
पहला चरण:
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
तीसरा चरण: यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चौथा चरण: जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
पांचवा चरण: जहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
छठा चरण:  इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
सांतवां चरण:  जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।

लिंक

छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वेबसाइट्स और एप के जरिए देखें 12वीं का रिजल्ट
cbseresults.nic.in
results.gov.in
cbse.gov.in
cbse.nic.in
digilocker.gov.in
DigiLocker app
UMANG app
IVRS
SMS

जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा

अंक अपलोड करने से लेकर परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी
सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि रोल नंबर को छात्र की पहचान मानकर छात्रों के अंक अपलोड करने से लेकर परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी हुई है। हालांकि प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण ज्यादातर छात्रों को इसकी जानकारी नहीं है।

सीबीएसई ने रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी किया
ऐसे छात्रों की सुविधा के लिए सीबीएसई ने रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी किया है। रिजल्ट आज दोपहर दो बजे जारी हो गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बोर्ड को 12वीं का परिणाम 31 जुलाई से पहले जारी करना था।

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन से मिले अंकों को लेकर जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 

ऐसे ढूंढें अपना रोल नंबर 
अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। नई वेबसाइट के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर फाइंडर पर क्लिक करें। यहां कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध है। इसके बाद वेबसाइट में मांगी जा रही जानकारी को साझा करने के बाद छात्र को उनका रोल नंबर मिल जाएगा।

छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
सीबीएसई के नए पैटर्न को लेकर छात्रों को उत्सुकता होने के साथ चिंता भी सता रही है। छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। खासकर नंबर को लेकर छात्रों में चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed