Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Class 12th Result 2026 Girls Outpace Eight Steps Meritorious Students to Receive Merit Certificates

CBSE Class 12th Result: बेटों से आठ कदम आगे रहीं बेटियां; मेधावी छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

Wed, 13 May 2026 08:59 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 13 May 2026 08:59 PM IST
सार

देहरादून रीजन का कुल पासिंग प्रतिशत 81.42 फीसदी रहा। इस वर्ष परीक्षा 17 फरवरी से नौ अप्रैल तक आयोजित की गई थी। देहरादून रीजन में कुल 1,285 विद्यालय परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रहे।  

विज्ञापन
CBSE Class 12th Result 2026 Girls Outpace Eight Steps Meritorious Students to Receive Merit Certificates
रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी जाहिर करती बेटियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लंबे इंतजार के बाद बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। 10वीं का परिणाम जारी होने के 28 दिन बाद 12वीं का परिणाम आया तो इसमें भी बेटियों ने कमाल दिखाया। लड़कों की तुलना में लड़कियां आठ कदम (आठ फीसदी) आगे रहीं।

विज्ञापन


सीबीएसई देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जिले भी शामिल हैं। इन जिलों में बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और संभल शामिल हैं। देहरादून रीजन में इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए 97,623 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया। इनमें से 97,012 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 54,172 छात्र और 42,840 छात्राएं शामिल हैं और 78,984 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। पास छात्राओं का प्रतिशत 85.84 रहा जबकि छात्रों का पासिंग प्रतिशत 7.92 फीसदी की कमी के साथ 77.92 फीसदी रहा।
विज्ञापन


रीजन का कुल पासिंग प्रतिशत 81.42 फीसदी रहा। इस वर्ष परीक्षा 17 फरवरी से नौ अप्रैल तक आयोजित की गई थी। देहरादून रीजन में कुल 1,285 विद्यालय परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रहे। जबकि 480 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


CBSE Class 12th Result: इंतजार हुआ खत्म, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

Trending Videos

मेधावी छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बीते कुछ वर्षों से कोई मेरिट सूची जारी नहीं की जा रही है। इसके अलावा छात्रों को अब प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी (डिवीजन) में भी विभाजित नहीं किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार परीक्षा प्रणाली का उद्देश्य केवल मूल्यांकन करना है न कि रैंकिंग आधारित प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना। इसी कारण मेरिट लिस्ट और डिवीजन सिस्टम को समाप्त किया गया है। हालांकि, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सीबीएसई ने एक विशेष व्यवस्था बनाई है। प्रत्येक विषय में शीर्ष 0.1 प्रतिशत (टाॅप 0.1 फीसदी) छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता का मान होगा। यह मेरिट सर्टिफिकेट पूरी तरह डिजिटल होगा और छात्रों के डिजी-लाॅकर खाते में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इसे आवश्यकता अनुसार डाउनलोड और उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed