इस दिन शुरू होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, रह गए बस कुछ महीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं इस बार भी 15 फरवरी से ही होंगी। हालांकि इस बार स्किल्स वाले विषयों के बजाए मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले हो सकती हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ऑनलाइन पेपर भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
सीबीएसई ने 2019 की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से की थी, लेकिन शुरू में स्किल्स से जुड़े विषयों की परीक्षा हुई थी। हाल ही में दिल्ली में हुई सीबीएसई की बैठक में 2020 की बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में इस बार बड़े विषयों के एग्जाम कराने का लिया है।
दिसंबर में प्रैक्टिकल एग्जाम कराने की तैयारी
इसकी तैयारी सभी क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से शुरू कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के समय को देखते हुए सीबीएसई दिसंबर में प्रैक्टिकल एग्जाम कराने की तैयारी भी कर रहा है। पेपर की सुरक्षा के मद्देनजर कई केंद्रों पर इस साल भी ऑनलाइन पेपर भेजे जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
2019 की बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही 2020 में भी 15 फरवरी से एग्जाम कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इस बार शुरुआत में मुख्य विषय आ सकते हैं।
-रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून