12वीं में देश भर के नवोदय विद्यालय टॉप करने वाली हरिद्वार की भावना जज बनकर करना चाहती है देश सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की भावना पंवार ने देशभर में हरिद्वार का नाम रोशन किया है। भावना पंवार ने 98.4 प्रतिशत हासिल किए हैं जिसके साथ वे देश भर के नवोदय विद्यालयों की टॉपर बन गई।
देश में अव्वल आने पर बधाई देने वालों का घर में तांता लगा रहा। बता दें कि भावना पंवार प्रारंभ से ही होनहार रही है। उनके पिता आजाद सिंह रायसी स्थित एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं और माता रंजना देवी गृहणी हैं।
जज बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं
भावना के पिता ने बताया कि उनकी बेटी क्लैट की तैयारी कर रही है और जज बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र जोशी ने बताया कि देश भर में 546 नवोदय विद्यालय हैं, जिनमें 30 हजार 833 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
इसमें भावना पंवार देश भर में अव्वल रही। उन्होंने बताया कि ये नवोदय के लिए बड़े हर्ष की बात है और वें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।