फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbi vigil on dehradun cantt sabhasad

देहरादून: एक साल से कैंट बोर्ड सभासद के पीछे लगी थी सीबीआई

Sat, 13 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Oct 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
cbi vigil on dehradun cantt sabhasad
CBI

सीबीआई को देहरादून कैंट बोर्ड के सभासद कमल राज की इससे पहले भी कई शिकायतें मिली हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीबीआई उसे करीब एक साल से ट्रैक कर रही थी। अब चूंकि साक्ष्य मिले तो कमल समेत चार लोगों के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इनमें से दो आरोपियों से लंबी पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने कई और नाम बताए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि नौ अक्तूबर को सीबीआई ने रिश्वत लेने की सूचना पर कैंट बोर्ड के सभासद कमल राज समेत चार लोगों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। हालांकि, सूचना लीक हो जाने के कारण यह ट्रैप सफल नहीं हो पाया। बताया गया कि इस कार्रवाई के बाद सीबीआई सभासद कमल राज और कैंट बोर्ड के जेसीबी चालक रईस अहमद को पूछताछ के लिए साथ ले गई थी। सूत्रों के अनुसार यहां उनसे लंबी पूछताछ कर दोनों को छोड़ दिया गया। इसके बाद सीबीआई ने कमल राज, रईस अहमद, कैंट बोर्ड कर्मचारी विजय कुमार और रिश्वत देने की कोशिश करने वाले डॉ. सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार केहरी गांव में डॉ. सतीश के क्लीनिक का निर्माण चल रहा था। चूंकि यह निर्माण अवैध था तो कैंट बोर्ड ने इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए। इस बीच डॉ. सतीश की मुलाकात सभासद कमल राज से हुई तो उसने मामले में समझौता कराने की बात कही। सभासद ने जेसीबी चालक रईस के साथ मिलकर सतीश से कहा कि इसके लिए 1.5 लाख रुपये लेंगे और कैंट बोर्ड के सीईओ से कहकर निर्माण की क्लियरेंस दिला देंगे। पैसा कमल राज के घर पर ही लिया जाना था। सीबीआई पहले से ही कमल राज के पीछे थी, लिहाजा सूचना मिलते ही चारों को ट्रैप करने के लिए टीम कमल राज के घर पहुंची। लेकिन, डॉ सतीश व विजय कुमार भाग निकले, जबकि कमल राज व रईस सीबीआई टीम के हत्थे चढ़ गए। हालांकि, जरूरी पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर जारी किया पब्लिक नोटिस 
रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद कैंट बोर्ड की ओर से भ्रष्टाचार पर पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाकिर हुसैन ने रिश्वत मांगने से संबंधित मामले की शिकायत के लिए टेलीफोन नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैंट क्षेत्र में इसके पर्चे भी चस्पा कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी रिश्वत की बात करता है तो उसकी सीधी शिकायत उनके कार्यालय में की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed