फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbi submit anchal pandhi murder case inquiry report today in uttarakhand high court

आंचल पांधी हत्याकांड: डॉक्टर के बयान दर्ज, हाईकोर्ट में आज जवाब दाखिल करेगी सीबीआई

Fri, 11 Jan 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Cbi submit anchal pandhi murder case inquiry report today in uttarakhand high court
आंचल पांधी (फाइल फोटो)

आंचल पांधी हत्याकांड को लेकर सीबीआई शुक्रवार को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगी। हाईकोर्ट ने सीबीआई से विवेचना लेने में हीलाहवाली को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। उधर, सीबीआई टीम ने पांधी का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के बयान दर्ज कर लिए। पांधी की हत्या को लेकर लखनऊ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुए मुकदमे की कॉपी भी आंचल के पिता को उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन


देहरादून में दो साल पहले राजपुर रोड स्थित अपार्टमेंट में हुई आंचल पांधी की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सितंबर माह में सीबीआई जांच के आदेश कर दिए थे। सीबीआई विवेचनाओं का बोझ बताकर पांधी हत्याकांड की जांच लेने में आनाकानी कर रही थी।
विज्ञापन


नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना को लेकर 11 जनवरी को कोर्ट में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। सीबीआई की लखनऊ क्राइम ब्रांच ने चार दिन पहले सोमवार को आंचल पांधी की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया था हत्या की धारा को तरमीम

सीबीआई की टीम ने मंगलवार को देहरादून आकर विवेचना शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में सीबीआई ने आंचल पांधी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कुश ऐरन के बयान दर्ज कर उनसे कई सवाल किए। सीबीआई ने आंचल के पिता अनिल कोहली को हत्या के मुकदमे की कापी भी उपलब्ध करा दी है। सूत्राें के मुताबिक सीबीआई टीम वृहस्पतिवार को जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट रवाना हो गई है।   

राजपुर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में फरवरी 2017 की रात हुई आंचल पांधी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पहले विवेचना पुलिस द्वारा की गई थी। बाद में पुलिस मुख्यालय ने देहरादून की एसपी देहात को यह विवेचना सौंप दी थी। एसपी ने विवेचना में आए तथ्यों के आधार हत्या की धारा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में तरमीम कर दिया था। परिजनों द्वारा विवेचना पर सवाल उठाने के बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed