फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbi probe recommendation in nhm scam of uttarakhand.

उत्तराखंड के चर्चित NHM घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश

Sat, 17 Dec 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Dec 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
cbi probe recommendation in nhm scam of uttarakhand.
सीबीअाई

उत्तराखंड कैबिनेट ने प्रदेश के चर्चित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में करोड़ों के घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। स्वास्थ्य विभाग को कैबिनेट की संस्तुत‌ि से संबंधित पत्र शुक्रवार को मिला।

विज्ञापन


इसके साथ ही अल्मोड़ा में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में घोटाले की फाइल तैयार की गई है। यहां तीन सौ करोड़ के घोटाले के आरोप के मामले में शासन ऊहापोह में है।
विज्ञापन


इसकी वास्तविक राशि पता करने के लिए कमेटी गठित की जा रही है। इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को भी आदेश भेज दिया गया है।

शिकायती पत्र ढूढने में जुटा विभाग

cbi probe recommendation in nhm scam of uttarakhand.
घोटाला
कैबिनेट के एनएचएम घोटालों की जांच को हरी झंडी देने के बाद विभाग फाइलों में दबे वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित शिकायती पत्र ढूंढने में लग गया है।

सबसे पहले अल्मोड़ा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दवाओं और उपकरणों की खरीद में हुए घोटालों की जांच खोली गई है। यह घोटाला वर्ष 2010 का है।

इस घोटाले की शिकायत पर 26 जुलाई 2012 को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन महानिदेशक कार्यालय ने शासन को अब तक कोई जवाब नहीं दिया।

मामले की फाइल हुई तैयार

cbi probe recommendation in nhm scam of uttarakhand.

अब एनएचएम घोटालों की जांच शुरू हुई है तो सबसे पहले इस मामले की फाइल तैयार करके चला दी गई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में मुख्य सचिव स्तर से जांच के आदेश कर दिए गए हैं।

अल्मोड़ा मामले में निदेशक एनएचएम डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि अभी उन्हें आदेश नहीं मिला है। लेकिन 300 करोड़ बहुत अधिक धनराशि है। प्रदेश का बजट ही दो सौ करोड़ का है। ऐसे में प्रकरण से संबंधित सभी कागजात मंगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed