फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI Deputy Superintendent of Police Tej Prakash Devrani

Dehradun News: डीएसपी सीबीआई तेज प्रकाश का यूएन शांति मिशन के लिए चयन

Thu, 22 Aug 2024 04:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
CBI Deputy Superintendent of Police Tej Prakash Devrani
Iपरीक्षा में डीएसपी ने हासिल की 14वीं रैंक, नई दिल्ली में 10 से 16 जून तक हुई थी परीक्षाI
विज्ञापन




सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी का संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चयन हुआ है। उन्होंने परीक्षा में 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। पौड़ी गढ़वाल के देवराना गांव के मूल निवासी तेज प्रकाश देवरानी फिलहाल नई दिल्ली में सीबीआई नीति प्रभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।



नई दिल्ली के आईटीबीपी में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की टीम की ओर से मिशन के लिए 10 से 16 जून तक परीक्षा कराई गई थी। इसमें सभी राज्य पुलिस, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। 163 अधिकारियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने 14वीं रैंक हासिल की। तेज प्रकाश देवरानी इससे पहले 2019 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भी चुने गए थे। इस दौरान उनकी उपलब्धियों के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन




उन्हें अगस्त 2016 में राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक और स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया। देवरानी जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iमाता-पिता के आशीर्वाद को दिया श्रेयI

डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, अपनी पत्नी के निरंतर समर्थन और साथी अधिकारियों को दिया है। उनकी पत्नी तृप्ति देवरानी उत्तराखंड में सहायक अध्यापिका के रूप में कालसी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed