{"_id":"550af0631d15204678aa32c01d2c49bc","slug":"cave-found-in-okhalkanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के जंगल में मिली गुफा, जहां है चमगादड़ की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के जंगल में मिली गुफा, जहां है चमगादड़ की फौज
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 17 Dec 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल जिले के ओखलकांडा के दूरस्थ जंगल में एक गुफा हल्द्वानी वन प्रभाग की गश्ती टीम को मिली है। टीम ने जब अंदर जाकर देखा तो वहां चमगादड़ों की फौज मिली है।
विज्ञापन
अब सुरक्षा, प्रकाश के अलावा विशेषज्ञों की टीम के साथ गुफा के अंदर जाने का फैसला किया गया है। इसमें डीएम भी शामिल होंगे। ओखलकांडा का इलाका दुर्गम है, जिसके चलते उसके काफी इलाके के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल कहते हैं कि आरओ कांडा विनय त्रिपाठी, गिरीश नौटियाल के निर्देशन में एक गश्ती पतलोट-गुनियारो मार्ग के कुंडल वन पंचायत ग्राम के पास गश्त को गई थी। टीम को इलाके से काफी दूरी पर एक गुफा मिली है।
विज्ञापन
टीम ने उसकी जीपीएस लोकेशन, फोटोग्राफ आदि लिये हैं। यह गुफा कहां तक जाती है, उसके अंदर और क्या है आदि की खोजबीन के लिए विशेषज्ञ, संसाधनों के साथ एक और टीम भेजी जाएगी। इस गुफा के मिलने से इस इलाके में टूरिज्म व अन्य गतिविधियां तेज होंगी। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
अन्य प्रयास भी किये जा रहे हैं। जिला अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि ओखलकांडा के अलावा चोपड़ा गांव में भी एक गुफा मिलने की जानकारी मिली है। वह खुद इन गुफाओं की खोजबीन के लिए जायेंगे। इसे टूरिस्ट प्लेस की तरह विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।