फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cash full of money snatched from petrol pump salesman

पेट्रोल पंप सेल्समैन से रुपयों भरा कैश छीना

Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash full of money snatched from petrol pump salesman
रायपुर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बदमाशों ने रुपयों भरा बैग छीन लिया। बैग में 18 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना के लगभग 13 दिन बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिक ने तहरीर ही अब दी थी। ऐसे में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना आठ दिसंबर में दोपहर बाद करीब तीन बजे की बताई जा रही है। लाडपुर में महादेव फ्यूल पंप है। इसके मालिक भुवनेश्वर सिंह हैं। उन्होंने तहरीर दी है कि उनके पेट्रोल पंप पर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और सेल्समैन से बैग छीन लिया। बैग में 18 हजार रुपये रखे हुए थे। एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अब छिनौती या लूट जैसी घटना में 13 दिन बाद दर्ज किए गए मुकदमे पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामला इतना गंभीर था तो पेट्रोल पंप मालिक ने उस वक्त ही शिकायत क्यों नहीं की। एसओ के अनुसार पीड़ित ने कंट्रोल रूम को भी सूचना नही दी थी। उन्होंने लिखित शिकायत जरूर की लेकिन उसमें नाम पता आदि नहीं लिखा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को तलाशने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed