{"_id":"621a7e20979d93264a0106aa","slug":"cash-and-goods-stolen-in-three-shops-by-breaking-the-lock-city-news-drn405101077","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर तीन दुकानों में नगदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर तीन दुकानों में नगदी व सामान चोरी
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों में चोरी कर ली। तीनों दुकान की एक ही छत है। इनमें छत पर बने दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी किए हैं।
शिकायतकर्ता भारत तनेजा पुत्र जेएस तनेजा निवासी टर्नर रोड क्लेमेंटाउन का कहना है कि उनकी तनेजा साइकिल वर्क्स के नाम से टर्नर रोड पर दुकान स्थित है। बीती 24 फरवरी की रात नौ बजे दुकान बंद कर के घर गए। 25 की सुबह दुकान खोलने पर देखा तो छत का दरवाजा टूटा था। गल्ले मे रखे एक लाख 53 हजार पांच सौ रुपये चोरी कर लिए गए थे।
बताया कि, इसके अलावा देखा कि, पड़ोस में उनके चचेरे भाई देवेंद्र तनेजा की कपड़े की दुकान और राजकुमार स्वीट शॉप की दुकान के भी छत के दरवाजे टूटे हुए थे। उनके गल्ले में रखी नगदी भी चोरी की गई । पुलिस का कहना है कि, सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।