फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Case filed against woman who blackmailed former cabinet minister son

Dehradun News: पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे को ब्लैकमेल करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 01 May 2023 03:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 03:13 PM IST
सार

घटना गोविंदनगर रेसकोर्स निवासी कनक धनै के साथ हुई है। कनक ने जिस महिला पर आरोप लगाया है वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

विज्ञापन
Dehradun News: Case filed against woman who blackmailed former cabinet minister son
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे को एक महिला ब्लैकमेल कर रही है। मंत्री के बेटे की शिकायत पर महिला के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले महिला गत जनवरी में मंत्री के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करा चुकी थी। लेकिन, किन्ही कारणों के चलते महिला ने मुकदमे को वापस ले लिया था।

विज्ञापन


घटना गोविंदनगर रेसकोर्स निवासी कनक धनै के साथ हुई है। कनक ने जिस महिला पर आरोप लगाया है वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि इस महिला से कनक की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। बताया जा रहा है कि महिला कनक के साथ संबधों में भी रही। कनक का आरोप है कि महिला उस पर बच्चा पैदा कराने का दबाव बना रही थी। इस बात पर कनक ने महिला से बातचीत बंद कर दी। इस बात से खफा महिला ने गत जनवरी को रायवाला थाने में कनक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ दिनों बाद ही मुकदमा वापस लेने के लिए प्रार्थनापत्र दे दिया गया। इसके बाद मुकदमे को बंद कर दिया गया। कनक का आरोप है कि अब यह महिला उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रही है। उन्हें धमकी दी जा रही है कि वह सारी बातें सार्वजनिक कर देगी। यही नहीं कह रही है कि वह उनके घर पर आकर आत्महत्या कर लेगी। इस बात को लेकर डालनवाला थाने में मोनिका नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कनक धनै विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed