{"_id":"6833644d7bfefef2d0090354","slug":"case-will-be-filed-against-policemen-involved-in-illegal-activities-ssp-dehradun-news-c-5-1-drn1031-699687-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा : एसएसपी
विज्ञापन
I
IIपुलिस कार्यालय में मासिक अपराध बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश
I
I
I
Iमासिक अपराध बैठक में एसएसपी ने कहा कि अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी लंबित मामलों की जल्द से जल्द विवेचना पूरी करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। एसएसपी ने अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय चेकपोस्टों पर पुलिसकर्मियों की नियमित नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के चेकपोस्टों पर रोटेशन के आधार पर पुलिसकर्मियों को नियुक्त करेंगे। कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की शिकायतों पर एसपी ऋषिकेश एवं क्षेत्राधिकारी को विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों की समीक्षा करने को कहा।I