फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered for blackmailing landlord

Dehradun News: मकान मालिक को ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 04:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Case registered for blackmailing landlord
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




देहरादून। मकान मालिक को ब्लैकमेल कर 40 लाख रुपये मांगने के आरोप में दंपती के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी ने बताया कि सलीम अहमद निवासी मेहूंवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


बताया कि वन विहार कालोनी में उनका होटल है। इसमें वह किरायेदार रखते हैं। बताया कि 25 दिसंबर को उनके पास सलमान नाम का व्यक्ति आया। किराये पर कमरा मांगा। उसके आधार कार्ड में सलमान निवासी शामली उत्तर प्रदेश का पता लिखा था। कमरा किराये पर दे दिया। सत्यापन कराने के लिए और दस्तावेज मांगे। कुछ संदेह होने पर कमरा खाली करने को कहा। आरोप है कि सलमान ने कहा कि जब कमरा मिलेगा तब खाली कर देंगे। बताया कि कुछ दिन पहले सलमान की पत्नी का फोन आया। कहा कि कमरे की लाइट नहीं जल रही है। लाइट ना जलने का कारण देखने चला गया। जब वह पहुंचे तो देखा कि महिला अकेली थी और कमरे की लाइट भी जल रही थी। इस बीच उसका पति बाथरूम से बाहर निकला और वीडियो बनाने लगा। सलीम का कहना है कि वह 70 साल का बुजुर्ग व्यक्ति है। पति पत्नी ने मिलकर साजिश रची और फंसाने का प्रयास किया। बताया कि वह दो बार धर्मपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। गांव का उपप्रधान भी रहा है। वीडियो को समाज में दिखाने और फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर 40 लाख रुपये का एक चेक ले लिया। सामाजिक बदनामी के डर से 35 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर रहे हैं। महिला की शिकायत पर सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। क्रॉस मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed