{"_id":"652999d73aa2565d65046134","slug":"case-registered-against-saurabh-vats-and-his-dehradun-news-c-5-1-drn1032-265856-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जयपुर के कारोबारी को ठगने के आरोप में सौरभ वत्स व साथियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जयपुर के कारोबारी को ठगने के आरोप में सौरभ वत्स व साथियों पर मुकदमा
विज्ञापन
Iखेल विभाग और पर्यटन विभाग में 16 टेंडर दिलाने के नाम पर की गई ठगीI
जयपुर के कारोबारी से टेंडर दिलवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में सौरभ वत्स व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में ही सौरभ वत्स व पीसी उपाध्याय के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कि गत जुलाई में पंजाब के पटियाला निवासी एक कारोबारी ने सौरभ वत्स, मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य निजी सचिव पीसी उपाध्याय सहित सात लोगों पर ठगी का आरोप लगाया था। कारोबारी से करीब तीन करोड़ रुपये ठगे गए थे। इसके बाद एक और मुकदमा पटियाला के ही निवासी अन्य कारोबारी ने दर्ज कराया था। इस कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपये विभिन्न विभागों में सामग्री सप्लाई करने के नाम पर लिए गए। सौरभ वत्स के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। अब इसी बीच सौरभ वत्स का शिकार बने जयपुर के एक कारोबारी दीपमणि स्वर्णकार ने एसएसपी को शिकायत की।
दीपमणि के अनुसार वह वत्स से मार्च 2020 में मिले थे। उस वक्त उसके साथ पीसी उपाध्याय भी मौजूद था। दोनों ने कहा कि वह उन्हें खेल और पर्यटन विभाग में काम दिला सकते हैं। इसके लिए उन्होंने दीपमणि से 16 टेंडर फार्म भरवाए। ये टेंडर खिलाड़ियों के जूते सप्लाई, पर्यटन विभाग के होटल व गेस्ट हाउस में पर्दे सप्लाई आदि के लिए थे। सभी टेंडर 50 करोड़ रुपये से अधिक के थे। इसके लिए कभी किसी को पैसे देने और कभी किसी तरह की फीस के नाम पर उनसे 55 लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
काम नहीं हुआ तो अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन सौरभ वत्स ने साफ इन्कार कर दिया। एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर सौरभ वत्स, अंकित मिश्रा निवासी संतोषपुर तिलखाना इटावा, प्रकाश चंद्र उपध्याय, संजीव कुमार देव निवासी पटियाला पंजाब आदि के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I10 महीने के लिए फ्लैट भी लिया किराये परI
सौरभ वत्स ने दीपमणि से कहा था कि अब तो देहरादून आना जाना लगा रहेगा, इसलिए वह एक मकान किराए पर ले लें। ताकि, उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े। इस पर उन्होंने मसूरी रोड पर एक फ्लैट 15 हजार रुपये किराये के हिसाब से ले लिया। यहां दफ्तर बनाया गया। इस फ्लैट में पीसी उपाध्याय और सौरभ वत्स आता जाता रहता था। कई बार उन्हें तमाम तरह के गिफ्ट भी दिए गए। सौरभ वत्स ने पास के ही एक रिजॉर्ट में अपनी पत्नी का जन्मदिन भी मनाया था, जिसमें बहुत से लोग आए थे।