{"_id":"586090ce4f1c1b741aeeb052","slug":"case-on-army-officer-for-harish-wildfire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग पर सेना के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग पर सेना के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 26 Dec 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की फायरिंग रेंज से जंगल के एक बड़े हिस्से में फैली आग को लेकर वन विभाग ने हर्षिल स्थित 12 ग्रेनेडियर के सूबेदार मेजर अभय सिंह के खिलाफ 26 फारेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड राजेंद्र कुमार ने वन प्रभागीय अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच, डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार भटवाड़ी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भी आग से सेब के बगीचों व अन्य संपत्ति की क्षति के आकलन के लिए हर्षिल पहुंच गई है। जबकि डीएफओ गंगोत्री रेंज के रेंजर, सभी फारेस्टर व फारेस्ट गार्ड की टीम के साथ हर्षिल में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
रविवार को कई जगह बारिश हुई, लेकिन गंगोत्री घाटी के हर्षिल बगोरी क्षेत्र में दिन भर चटख धूप के चलते गांव के ऊपरी हिस्से के जंगल में देवदार के ठूंठों में सुलगी आग बुझ नहीं पाई। विशाल सूखे पेड़ व ठूंठों में भड़की आग से डुंडा की ओर शीतकालीन पलायन से खाली पड़े बगोरी गांव के घरों को सुरक्षित करने के लिए वन कर्मियों ने रविवार को नहर से घरों के आसपास पानी का छिड़काव किया। हालांकि रात को हल्की बूंदाबांदी और हवा नहीं चलने से जंगल में अब आग का फैैलाव थम गया है।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी नहीं होने की स्थिति यदि ज्यादा समय तक बनी रहे तो जंगल में आग फिर सुलग सकती है। वैसे भी इस क्षेत्र में बर्फबारी के इस मौसम में अभी पारा दोपहर में 18 डिग्री और रात को सात डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर पा रहा है। डीएफओ संदीप कुमार का कहना है कि आग अब सिर्फ कुछ देवदारों के ठूंठों में ही रह गई है। फायरिंग रेंज से फैली आग के लिए जिम्मेवार सेना के अधिकारी सूबेदार मेजर अभय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।