फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Case of fraud against two including former assistant engineer of MDDA

Dehradun: एमडीडीए के पूर्व सहायक अभियंता समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा, जानें पूरा मामला

Wed, 03 Apr 2024 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2024 05:01 PM IST
सार

पार्टनरशिप में जब फायदा नहीं हुआ तो पीड़ित की पत्नी से संपत्ति की गिफ्ट डीड करा ली। इसके बाद जब पीड़ित पैसा देने को तैयार हुआ तो गिफ्ट डीड कैंसल करने के नाम पर कई गुना रुपयों की मांग की गई।

विज्ञापन
Dehradun News Case of fraud against two including former assistant engineer of MDDA
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एमडीडीए के पूर्व सहायक अभियंता समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अभियंता ने पीड़ित को उनके भवन की सीलिंग कार्रवाई से बचाने के लिए खुद को उनका पार्टनर बनाया था।

विज्ञापन


पार्टनरशिप में जब फायदा नहीं हुआ तो पीड़ित की पत्नी से संपत्ति की गिफ्ट डीड करा ली। इसके बाद जब पीड़ित पैसा देने को तैयार हुआ तो गिफ्ट डीड कैंसल करने के नाम पर कई गुना रुपयों की मांग की गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले में राजेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की है। उनका कौलागढ़ रोड पर एक कांप्लेक्स है। पिछले साल मई में एमडीडीए के तत्कालीन सहायक अभियंता दिग्विजय नाथ तिवारी की ओर से पार्किंग की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में नोटिस भेजा गया। पीड़ित ने जब इस नोटिस के संबंध में दिग्विजय से बात की तो उसने कहा कि यदि वह उन्हें अपना पार्टनर बना ले तो कांप्लेक्स सील नहीं होगा। दिग्विजय सिंह ने प्रस्ताव रखा कि वह अपने जमीनों के सौदों में उनके भी पैसे लगवा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित इस बात पर राजी हो गए और दिग्विजय से 37 लाख रुपये ले लिए। लेकिन, सौदा मन मुताबिक नहीं हुए। इस पर दिग्विजय ने अपने पैसे वापस मांगे लेकिन पीड़ित के पास पैसे नहीं थे। इस पर दिग्विजय ने उनके मकान का एग्रीमेंट अपने नाम पर कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर पीड़ित ने अपनी पत्नी को एग्रीमेंट के लिए भेज दिया।

Kedarnath Dham:  क्यूआर कोड से होगी यात्रा में उत्पादों की बिक्री, बदरीनाथ धाम में किया जाएगा लागू


दिग्विजय ने पीड़ित की पत्नी से मकान की गिफ्ट डीड अपने परिचित आदित्य सिंह के नाम करा ली। इस बात का पता जब पीड़ित को लगा तो उन्होंने इसे कैंसल कराने को कहा। इसके लिए दिग्विजय 1.65 करोड़ रुपये मांगने लगा। जबकि, पीड़ित के ऊपर केवल 37 लाख रुपये की देनदारी थी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कप्तान को शिकायत की।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह गत एक अप्रैल की शाम को अपनी पत्नी के साथ प्रार्थनापत्र की स्थिति जानने के लिए जा रहे थे। इस पर ओएनजीसी क्लब के पास उन्हें दिग्विजय और उनके साथ मौजूद दो लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित को धमकी दी और उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed