फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed for vandalism in restaurant building

Dehradun News: रेस्टोरेंट में खाना खाने आए युवकों ने बिल्डिंग में की तोड़फोड़

Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed for vandalism in restaurant building
रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद कुछ युवकों ने बिल्डिंग में तोड़फोड़ की। इस तोड़फोड़ से लिफ्ट के सेंसरों को नुकसान पहुंच गया। जब रेस्टोरेंट संचालक ने खर्च मांगा तो इन युवकों ने पहले तो आश्वासन दिया फिर बाद में इन्कार कर दिया। इसके बाद भी पैसे मांगे गए तो युवकों की मां ने धमकी दे दी।
विज्ञापन

मामले में रायपुर पुलिस ने मुदकमा दर्ज किया है। एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि गीता बिष्ट निवासी मोहकमपुर, रिंग रोड पर छह नंबर पुलिया के पास रेस्टोरेंट चलाती हैं। आरोप है कि 21 नवंबर को गौरव पाल निवासी जैन प्लाट, साहिल खान निवासी एमडीडीए कॉलोनी, पारस दुसेजा निवासी बल्लूपुर चौक और नॉडी खान निवासी भगत सिंह कॉलोनी खाना खाने आए। जाते वक्त इन्होंने लिफ्ट में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

इस पर युवकों को वहीं रोक लिया गया। आरोप है कि इस दौरान गौरव और मौके पर पहुंची उसकी मां बीना रावत ने नुकसान की भरपाई की बात की। रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि नुकसान के रूप उन्होंने कांप्लेक्स मालिक को 49 हजार रुपये का भुगतान किया। अब यह रकम आरोपियों से मांगी जा रही है तो वह धमकी दे रहे हैं। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed