फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed for tearing clothes of woman

Dehradun News: महिला के कपड़े फाड़ने और पीटने पर एक माह बाद मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed for tearing clothes of woman
सहसपुर थाना क्षेत्र में महिला के कपड़े फाड़ने और दंपती से मारपीट करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर एक माह बाद आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खेत में बछिया जाने पर विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी एक गोशाला और डेयरी है। इससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनकी गोशाला के पास एक व्यक्ति रहता है। वह दूसरे के प्लॉट में खेती करता है। छह जून की रात उनकी बछिया की गले की रस्सी टूट गई। वह पड़ोसी के खेत में चली गई। पीड़िता के मुताबिक जब वह और उनके पति बछिया को लेने गए तो पड़ोसी व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोपी की पत्नी ने भी अभद्रता की। दोनों पर मारपीट कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पास घटना के वीडियो और ऑडियो रिकाॅर्ड हैं। इसे थाने में पुलिस को दिखाया गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed