फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed for abetment of in-laws for suicide

महिला के ससुराल वालों पर आत्महत्य के लिए उकसाने का मुकदमा

Tue, 03 Nov 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed for abetment of in-laws for suicide
देहरादून। महिला की आत्महत्या के बाद उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूजा रानी पत्नी सनोद निवासी महारानी बाग फेस टू स्थित अपने घर में फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस ने उसके पंचनामे की कार्रवाई मजिस्ट्रेट के सामने कराई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कराया गया। आत्महत्या के चार दिन बाद पूजा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह जून 2012 में सनोद पुत्र सोहनवीर निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ हुआ था।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री को सनोद, सोहनवीर, सुरेशो सास और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने प्रताड़ित किया। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। वसंत विहार थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की मृत्यु का कारण हैंगिंग आया था। महिला के दो बच्चे एक छह साल और दूसरा तीन साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed